जगदलपुर । ग्राम पंचायत रायकोट-2 विकासखण्ड तोकापाल स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक पंजीकृत सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत,महिला समूह, वन सुरक्षा समिति से 12 जून 2025 तक कार्यालयीन अवधि में आवश्यक सम्पूर्ण दस्तावेज सहित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा०) तोकापाल में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत रायकोट-2 का उचित मूल्य की दुकान पूर्व में प्राथमिक आदिवासी खनिज सहकारी समिति मर्यादित मटकोट को आबंटित किया गया था। उनके द्वारा एसडीएम तोकापाल कार्यालय में उपस्थित होकर उक्त दुकान के संचालन करने में असमर्थता व्यक्त करते हुए त्यागपत्र प्रस्तुत किये जाने के फलस्वरूप उक्त पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन किया जाना है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने छुरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण
शासकीय योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश* राजनांदगांव 18 जुलाई 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने आज जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत…
Read more








