Ro no D15139/23

दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में कक्षा पहली से बारहवीं तक के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 16 जून से

जगदलपुर । शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय आड़ावाल, जगदलपुर, जिला-बस्तर में दृष्टि बाधित छात्र-छात्राएँ कक्षा-1 ली से 12वी एवं श्रवण बाधित छात्र-छात्राएँ कक्षा-1ली से 10वी तक का शिक्षा ग्रहण किया जावेगा, जो कि बस्तर संभाग का एक मात्र दृष्टि बाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। अब शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह बालक छात्रावास जगदलपुर जिला-बस्तर में कक्षा पहली से बारहवीं तक के लिए नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश की प्रक्रिया 16 जून 2025 से प्रारंभ होगा। विद्यालय में प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे की 1. जन्म प्रमाण-पत्र (छायाप्रति) 2 स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.) (मूल प्रति), 3 यूडीआईडी कार्ड (छायाप्रति) 4 दिव्यांगता प्रमाण पत्र (छायाप्रति), 5 आय प्रमाण पत्र (मूल प्रति), 6 जाति प्रमाण पत्र (छायाप्रति), 7 निवास प्रमाण पत्र (छायाप्रति), 8 आधार कार्ड (छायाप्रति), 9 बैंक पासबुक (स्पष्ट छायाप्रति), 10 राशन कार्ड (छायाप्रति) 11. दस नग रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, 01 नग फूल साईज रंगीन फोटो। महत्वपूर्ण निर्देश दृष्टि एवं श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चें के प्रथम प्रवेश पर अभिभावक को विद्यालय में आना अनिवार्य है, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक में विद्यार्थी का मोबाईल नम्बर लिंक होना अनिवार्य है, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र अनिवार्यतः तहसीलदार, च्वाईस सेंटर से बनवाकर लाना होगा, बैंक पासबुक 12वीं की अंकसूची आधार कार्ड एवं यूडीआईडी कार्ड में विद्यार्थी का नाम एक समान हो। छात्रावास में निवासरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क भोजन, वस्त्र, बिस्तर, मनोरंजन, खेल सामग्रियों इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। अधिक जानकारी हेतु श्री तोमेश्वर सिन्हा 9302129002, श्री हीरालाल परते 9617044067 से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!