Ro no D15139/23

कुटीर उद्योग की स्थापना हेतु बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योग की स्थापना के लिए बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। कुटीर उद्योग स्थापना के लिए शासन द्वारा 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है।

ग्रामोद्योग जिला पंचायत के सहायक संचालक ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को सायकल रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, इलेक्टॉ्रनिक रिपेयरिंग ब्यूटी पार्लर, फोटो कॉपी, विडियोग्राफी, मंडप डेकोरेशन, कम्प्यूटर सेंटर होटल इत्यादि के लिये 01 लाख रूपये एवं विनिर्माण क्षेत्र जैसे फेब्रिकेशन, दूध निर्माण, दोना पत्तल निर्माण, मोमबत्ती निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, पशु चारा निर्माण, सिलाई कार्य, मसाला निर्माण, दलिया निर्माण, इत्यादि के लिए 03 लाख रूपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से प्रदान किया जाता है। इसमें 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है। इस योजना में हितग्राही को परियोजना लागत का 05 प्रतिशत अनुदान स्वयं को लगाना होता है। आवेदक की आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र की अकंसूची, ग्राम पंचायत द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पासबुक, पैन कार्ड इत्यादि की छायाप्रति एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र सहायक संचालक छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत कार्यालय कांकेर में जमा किया जा सकता है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

      शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर किया गया समस्या का समाधान *- कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में किया गया निरीक्षण*…

    Read more

    कलेक्टर पीएम आवास योजना की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे ग्राम सिंघोला

      *- निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए *- हितग्राहियों के आवास निर्माण में दिखी प्रगति* राजनांदगांव 11 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब