Ro no D15139/23

राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा सम्मान

 शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं पंकज विक्रम-सहित विभिन्न सम्मानों के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों से विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत शहीद राजीव पांडे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, पंकज विक्रम सम्मान, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि पुरस्कार तथा डाइटमनी (खेलवृत्ति) प्रदान की जाएगी। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा प्रतिवर्ष खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 5 अगस्त 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
19 वर्ष तक के पात्र खिलाड़ियों को डाइटमनी –
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं अथवा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले पात्र खिलाड़ियों को डाइटमनी (खेलवृत्ति) प्रदान की जाती है। इसके लिए खिलाड़ी की अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन –
इन पुरस्कारों एवं सम्मानों के लिए अभ्यर्थी वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों के आधार पर 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कारों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाने पर ही मान्य होंगे। नगद राशि पुरस्कार एवं डाइटमनी के आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सीधे संचालनालय, खेल संघों के माध्यम से संचालनालय अथवा संबंधित जिला कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। पात्र खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण ने बताया कि शहीद राजीव पांडे पुरस्कार सीनियर वर्ग के ऐसे उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने राष्ट्रीय चौम्पियनशिप अथवा राष्ट्रीय खेलों में पदक प्राप्त किया हो या अधिकृत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। इसी प्रकार शहीद कौशल यादव पुरस्कार जूनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में पदक प्राप्त किया हो। पंकज विक्रम सम्मान ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने विगत पांच वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया हो। वहीं खेल प्रतिभाओं को तराशने और खेल क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए खेल से जुड़े 55 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे व्यक्तियों के नाम पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो अथवा खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा एवं योगदान दिया हो। सीनियर अथवा जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। इसके साथ ही सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले पात्र खिलाड़ियों को नियमानुसार नगद राशि पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ