Ro no D15139/23

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित

26 सितम्बर तक महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यालय में करना होगा आवेदन

जगदलपुर, 15 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस और आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को सम्मानित करने के लिए वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के तहत एक महिला को 2 लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2025 के लिए इस पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप अधिसूचना के प्रपत्र-क में उपलब्ध है। इच्छुक महिलाएँ अपने आवेदन पत्र 26 सितम्बर 2025 तक कलेक्टोरेट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में जमा कर सकती हैं। प्रत्येक जिले में गठित चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद सर्वोत्कृष्ट दो महिलाओं के नामों का चयन कर अनुशंसा सहित नवा रायपुर स्थित महिला एवं बाल विकास संचालनालय को भेजा जाएगा। जिला स्तर पर गठित चयन समिति की बैठक आयोजित कर, अनुशंसित प्रविष्टियों के सभी दस्तावेज, प्रपत्र-ख में संकलित जानकारी और प्रपत्र-ग में अनुशंसित आवेदन की संक्षेपिका सहित 01 अक्टूबर 2025 तक विशेष वाहक के माध्यम से संचालनालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना स्क्रीनिंग के प्रेषित प्रविष्टियाँ और विलंब से प्राप्त आवेदन विचार के लिए स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए निकटतम महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    बस्तर की गर्भवती माताओं के लिए वरदान बनी जिला प्रशासन की पहल  अब निःशुल्क अल्ट्रासाउंड से सुरक्षित होगा प्रसव

    जगदलपुर, 6 अप्रैल 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत मानवीय और संवेदनशील कदम उठाया…

    Read more

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….