Ro no D15139/23

शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु 22 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर । जिले के तोकापाल विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सालेपाल-1 में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के नवीन संचालन हेतु एक बार फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पूर्व में प्राप्त आवेदन मापदंड पूरे न कर पाने के कारण निरस्त कर दिया गया है, जिसके चलते यह नवीन प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तोकापाल के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार पूर्व में ग्राम पंचायत सालेपाल-1 की दुकान का अस्थायी आबंटन ग्राम पंचायत सालेपाल-2 को दिया गया था, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद आमंंित्रत आवेदन के तहत केवल इन्दरा स्व सहायता समूह सालेपाल-1 का आवेदन प्राप्त हुआ था। यह एकमात्र आवेदन भी निर्धारित मापदंडों को पूर्ण नहीं कर सका, जिसके कारण दुकान के आबंटन की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जा रही है।
ग्राम पंचायत सालेपाल-1 की शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु अब पंजीकृत सहकारी समितियाँ, ग्राम पंचायतें, महिला समूह और वन सुरक्षा समितियाँ 22 अक्टूबर तक कार्यालयीन अवधि में अपने आवश्यक एवं सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तोकापाल के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। नियत तिथि 22 अक्टूबर 2025 के पश्चात प्राप्त किसी भी आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें