Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत जयंती के उल्लास में तोकापाल में लगा कुष्ठ विकृति सुधार एवं त्वचा जांच शिविर

10 मरीजों को मिला उपचार, एक नए कुष्ठ रोगी की हुई पहचान
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप और राज्य शासन स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल में एक महत्वपूर्ण कुष्ठ विकृति सुधार एवं त्वचा जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग को 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक चरणबद्ध रूप से कार्यक्रम आयोजित करने के प्राप्त निर्देशों की श्रृंखला का एक हिस्सा था।
शिविर में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें बस्तर संभाग डॉ. महेश शांडिया, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. व्ही. के. ठाकुर तथा पूरे आयोजन का मार्गदर्शन खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोगियों को आवश्यक सेवाएँ और उपचार उपलब्ध कराना था। इस दौरान उपस्थित 10 उपचाररत एवं अक्षमता वाले कुष्ठ मरीजों का विकृति सुधार हेतु महत्वपूर्ण जल-तेल उपचार किया गया। साथ ही शिविर में आए अनेक त्वचा रोग वाले मरीजों की भी जांच की गई, जिसमें एक बड़ी सफलता मिली। जांच के दौरान 01 मरीज में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई, जिसे तत्काल उपचार प्रदान कर रोग से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दी गई। तोकापाल में अक्षमता एवं विकृति सुधार हेतु प्रति सोमवार को नियमित रूप से जल-तेल उपचार शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसका लाभ मरीज उठा सकते हैं। शिविर को सफलतापूर्वक संपादित करने में कुष्ठ सहायक शिव नारायण पाण्डे, बीपीएम अल्का वैद्य, मलेरिया निरीक्षक सुदर्शन कश्यप एवं जगदलपुर से आए राजन माली तथा अन्य स्वास्थ्य अमले की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही। यह शिविर रजत जयंती वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के राज्य सरकार के संकल्प को दर्शाता है।

  • Related Posts

    सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के 09 विद्यार्थी चयनित

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में आदिवासी विकास…

    Read more

    कलेक्टर ने ली जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक बार-बार नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश नलकूप खनन और एकल ग्राम योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई समूह जल प्रदाय योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’