Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत 15 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

योजनान्तर्गत अधिकतम 10 लाख रुपए तक दिया जाएगा अनुदान

जशपुरनगर 01 मार्च 2026/ जिले में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने एवं स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक दिनांक 15 मार्च तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर के महाप्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत जिले में चावल आधारित उद्योग, मिनी राइस मिल, आटा मिल, बेकरी, नमकीन, मिक्सचर, मुरमुरा, मुरकू, पोहा, मसाला, अचार, पापड़, बड़ी, बेसन, मैदा, सूजी, तेल मिल, हालर मिल, राइस मिल सहित अन्य विभिन्न प्रकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।
योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को स्वीकृत स्थायी परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रुपए तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिससे इच्छुक उद्यमियों को अपना उद्योग स्थापित करने में आर्थिक सहायता मिल सकेगी। इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं मशीनरी कोटेशन के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जशपुर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं अथवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmfme.mofpi.gov.in/pmfme पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 8839198876 एवं 9131925519 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला