Ro no D15139/23

गेहूं की फसल कम लागत में किसानों को ज्यादा मुनाफा

 जशपुरनगर 1 मार्च  2026 (IMNB NEWS AGENCY) परंपरागत  विधि की अपेक्षा उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं की फसल से किसानों को अधिक लाभ हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप में कृषि विभाग और उद्यान विभाग के द्वारा कृषकों को उन्नत तकनीकी से खेती करने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है।
क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के साथ ही तकनीकी मार्गदर्शन देकर खेती कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में विशेष पहल किया जा रहा है।
फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम बोखी के 60 वर्षीय कृषक श्री गणेश राम यादव ने बताया कि वे परंपरागत देशी विधि से खेती करते थे। जिससे प्रति एकड़ 4 से 5 हजार रूपये शुद्ध आय प्राप्त होता था, इस वर्ष एसएमएसपी योजना अंतर्गत 0.400 हे. क्षेत्र में उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं फसल किस्म जीडब्ल्यू 322 लगाया था। जिससे उन्हें 7.00 क्वि. प्रति एकड़ उपज प्राप्त हुआ। इस विधि के खेती से उन्हें शुद्ध आय 16000 रूपये प्राप्त हुआ।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी क्षेत्र फरसाबहार श्रीमती शशिप्रभा भोय ने उन्नत तकनीकी विधि से खेती करनेे हेतु प्रेरित करते हुए किसानों को गेहूं बीज प्रदाय किए थे। फसल प्रदर्शन को देख कर अन्य कृषकों द्वारा आगामी वर्ष में उन्नत तकनीकी विधि से खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा।
किसान गणेश राम यादव भी आगामी वर्ष में गेंहू फसल की खेती उन्नत तकनीकी विधि को अपनाकर अधिक क्षेत्र में गेहूं की फसल लगाएंगे  साथ ही  अन्य कृषकों को भी इसी विधि से खेती करने की लिए प्रेरित करने की बात कही।

  • Related Posts

    बस्तर की मनकी बघेल ने स्पान संवर्धन योजना से 2 माह में कमाए 15 हजार रुपये अब अंगुलिका उत्पादन से बढ़ाएंगी आमदनी

      रायपुर, 28 जुलाई 2026/ स्पान संवर्धन योजना छत्तीसगढ़ शासन के मत्स्य पालन विभाग द्वारा चलाई जा रही एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मछली बीज (स्पान)…

    Read more

    “​डॉ. कलाम का व्यक्तित्व व कर्तृत्व हर भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत”

      ​भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भारत रत्न डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि ​रायपुर। ​भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा सोमवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends