Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का हो रहा निराकरण

*महापौर श्री रामू रोहरा ने पालकों को प्रदान किये जन्म प्रमाण पत्र*

*भुवनेश्वर को श्रम कार्ड और चंपाबाई के बच्चें को मिली छात्रवृत्ति योजना का लाभ*

*ऋण पुस्तिका मिलने पर रमेश ने जताया आभार, कहा साय सरकार में सांय-सांय हो रहे काम*

धमतरी 22 अप्रैल 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप समूचे प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन कर आमजन से उनकी समस्या-शिकायतों और मांगों को दूर करने पहले चरण में आवेदन लिये गये है। ’“सुशासन तिहार” 2025’ अब अपने दूसरे चरण में पहुंच चुका है। नगर निगम क्षेत्र के रिसाईपारा वार्ड निवासी मोहम्मद दानिश खान, सोरिदवार्ड निवासी दीपाजलि चंद्रवंशी ने बताया कि हाल ही में विष्णुदेव साय सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सुशासन तिहार चलाया गया था, जिसमें उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवेदन दिया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए आज जन्म प्रमाण पत्र बन गया है और महापौर श्री रामू रोहरा ने आज उन्हें जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया है। अधिकारियों ने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण त्वरित कार्यवाही की जा रही है। आज बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाकर उनके पालकों को प्रदान किया गया है। जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर मोहम्मद दानिश खान और दीपांजलि चंद्रवंशी ने कहा कि प्रदेश की साय सरकार लोगों के हितों के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन में जन्म प्रमाण पत्र 3 दिनों में ही मिल गया है। अब वे इस जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग बच्चों की शिक्षा सहित अन्य सरकारी कार्यो में कर सकते है।
श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ प्रदान करने धमतरी निवासी भुनेश्वर पटेल द्वारा श्रम पंजीयन कार्ड बनाये जाने मांग की गयी थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए विभाग द्वारा पंजीयन कर दिया गया है। वहीं श्रीमती चंपा बाई यादव ने मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजनांतर्गत आवेदन किया गया था आवेदिका द्वारा प्रस्तुत आवेदन का जांच उपरांत आवेदन स्वीकृत कर लाभान्वित किये जाने हेतु कार्यवाही की गयी है। शीघ्र ही आवेदिका के खाते में राशि हस्तांतरित की जावेगी। आवेदन स्वीकृत होने पर श्रीमती चंपाबाई ने कहा कि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति स्वीकृत करने से उसके बच्चे की पढ़ाई अब आसानी से पूरी हो सकेगी। पहले बच्चे की फीस, गणवेश, पुस्तक आदि के लिए चिंता रहती थी। लेकिन अब साय सरकार ने हमारी सारी चिंतायें दूर कर दी है, यही सुशासन है। वहीं अध्यक्ष चंद्राकर समाज श्री रमेश चंद्राकर ने नवीन ऋण पुस्तिका हेतु आवेदन दिया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार धमतरी द्वारा एक ही दिन में नई ऋण पुस्तिका प्रदान कर दी। श्री चंद्राकर ने ऋण पुस्तिका प्राप्त होने पर साय सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि साय सरकार में अब काम साय-साय होने लगे है। वहीं नगर निगम धमतरी क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीकांत सोनी, हामिम खान, देवेंद्र, पवन कुमार साहू, गोलू ढीमर, टिकेश सोना सहित कोस्टापारा वार्ड के लोगों के वार्ड की साफ-सफाई हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए नगर निगम ने तत्काल वार्ड की साफ-सफाई करायी। वार्ड की सफाई होने पर वार्डवासियों ने साय सरकार को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    हटकेश्वर में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क निर्माण ध्वस्त, सामग्री जब्त

    धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग एवं नगर निगम द्वारा हटकेश्वर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई…

    Read more

    जिले में आवश्यक वस्तुओं की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगी मॉनिटरिंग

    धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….