Ro no D15139/23

हटकेश्वर में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क निर्माण ध्वस्त, सामग्री जब्त

धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग एवं नगर निगम द्वारा हटकेश्वर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर सख्ती दिखाई। कलेक्टर के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में अवैध सड़क निर्माण को ध्वस्त कर निर्माण सामग्री जब्त की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि श्री तुषार राजपुरिया, संजय दास और समीर कुकरेजा द्वारा ग्राम हटकेशर में स्थित अपनी कृषि भूमि (खसरा नंबर 126/1, 126/2 एवं 126/3) पर बिना डायवर्सन कराए मुरूम डालकर भूमि का स्वरूप बदला जा रहा था और अवैध विकास कार्य किए जा रहे थे।
इसी तरह ओजस सिन्हा द्वारा खसरा नंबर 774 एवं 775 की भूमि पर बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से ले-आउट स्वीकृति और बिना डायवर्सन के सड़क निर्माण कर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। वहीं सीमा हरदेल द्वारा खसरा नंबर 77 की भूमि पर किए गए अवैध सड़क निर्माण और प्लॉटिंग के मामले में भी कार्रवाई की गई है। प्रशासन द्वारा पूर्व में नोटिस जारी कर कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पालन नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अवैध रूप से बनाए गए मार्ग को ध्वस्त किया और उपयोग में लाई गई मुरूम सहित अन्य सामग्री को जब्त कर लिया। साथ ही संबंधित व्यक्तियों को बिना अनुमति प्लॉटिंग न करने की सख्त चेतावनी दी गई है।
कार्रवाई के दौरान राजस्व विभागएवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि भूमि क्रय-विक्रय से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों और अनुमतियों की जांच अवश्य करें तथा बिना सक्षम अनुमति के किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या भू-विकास कार्य न करें, जिससे भविष्य में कानूनी परेशानियों से बचा जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प