
अम्बिकापुर 08 अगस्त 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अंम्बिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में आई टी आई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए 10 अगस्त 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशीप मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में जो भी इच्छुक अभ्यर्थी शामिल होना चाहते हैं, वे अपने समस्त दस्तावेज शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता, जाति, निवास, आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं 2 फोटो के साथ निर्धारित तिथि को संस्था में उपस्थित हो सकते है।









