Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नीधि वर्मा का घर बना ऊर्जा आत्मनिर्भर सोलर संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य, डबल सब्सिडी से मिली बड़ी राहत

 

अम्बिकापुर 08 अगस्त 2026/   प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही घरेलू बिजली खर्च को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अंबिकापुर के मायापुर निवासी श्रीमती नीधि वर्मा ने अपने घर में सोलर बिजली संयंत्र स्थापित कर योजना का लाभ उठाया है। सोलर संयंत्र लगने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया है, जिससे परिवार को प्रतिमाह हजारों रुपये की बचत हो रही है।

श्रीमती नीति वर्मा ने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित करने से पहले उनके घर में प्रतिमाह लगभग 4 से 5 हजार रुपये तक बिजली बिल आता था। अब सौर ऊर्जा से घर की बिजली जरूरतें पूरी होने के कारण बिजली बिल आना लगभग पूरी तरह बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से घर की बिजली जरूरतों को पूरा करने में काफी सुविधा हो रही है और परिवार पर बिजली खर्च का आर्थिक बोझ भी कम हुआ है।

डबल सब्सिडी से सोलर संयंत्र लगाना हुआ आसान

श्रीमती वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के कारण सोलर संयंत्र स्थापित करना आसान हुआ। उन्हें योजना के तहत लगभग 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिसमें 78 हजार रुपये केंद्र सरकार तथा 30 हजार रुपये राज्य सरकार की ओर से मिले हैं। उन्होंने कहा कि सब्सिडी मिलने से सोलर संयंत्र लगाने की लागत का बड़ा हिस्सा कम हुआ और उनके लिए इसे स्थापित करना आसान हो गया।

बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने का अनुभव

सौर ऊर्जा से होने वाले लाभ को बताते हुए श्रीमती वर्मा ने कहा कि पहले उनका परिवार केवल बिजली का उपभोक्ता था, लेकिन अब वे स्वयं बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। सोलर संयंत्र से उत्पादित अतिरिक्त बिजली विद्युत व्यवस्था में वापस जाती है और इसके बदले उन्हें नियमानुसार आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि, पहले हम लोग बिजली उपभोक्ता थे, पर अब हम ऊर्जा दाता हो गए हैं।” उनका मानना है कि सौर ऊर्जा अपनाने से न केवल परिवार को बिजली बिल में राहत मिलती है, बल्कि देश की ऊर्जा व्यवस्था में भी आम नागरिक की भागीदारी बढ़ती है।

हर घर में सौर ऊर्जा अपनाने की अपील
श्रीमती नीधि वर्मा  ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को आम परिवारों के लिए उपयोगी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से सोलर संयंत्र लगाना आसान हुआ है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि देश के अधिक से अधिक घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हों, ताकि परिवार अपनी बिजली जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बन सकें और देश की ऊर्जा व्यवस्था को भी मजबूती मिले।

विद्युत विभाग अनुसार जिले के शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में योजना का लाभ तेजी से पहुंच रहा है। अम्बिकापुर शहर में 1,000 के लक्ष्य के विरुद्ध 2,021 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1,985 हितग्राहियों के लिए वेंडर चयनित किए गए तथा 1,136 घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं अम्बिकापुर ग्रामीण क्षेत्र में 1,000 के लक्ष्य के विरुद्ध 1,282 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1,200 वेंडरों का चयन किया गया तथा 305 घरों में संयंत्र स्थापित किए गए हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर सरकार आम नागरिकों को बिजली खर्च में राहत देने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त को जिले के प्रवास पर

    राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 अगस्त को सुबह…

    Read more

    देमार स्कूल में स्वास्थ्य शिविर के साथ विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

    सीईओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा ने विद्यार्थियों से किया संवाद, लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन का दिया मंत्र   विद्यालय में चार अतिरिक्त कक्ष एवं बालिका शौचालय निर्माण की…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta