Ro no D15139/23

पोड़ी से लेपरा मार्ग के लिए डीएमएफ से मिली 1 करोड़ 20 लाख की स्वीकृति, बारिश में आवागमन होगा आसान

नगर निगम के स्वच्छता दीदीयों को पैडल वाले रिक्शा के जगह मिलेगा 100 ई-रिक्शा

कोरबा 3 मई 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की मांग और जनसामान्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिला खनिज न्यास अंतर्गत जिले में अलग-अलग विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की है। उन्होंने पोड़ी उपरोड़ ब्लॉक के अंतर्गत पोंड़़ी से लेपरा मार्ग में  3 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु रूपये एक करोड़ 20 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें एजेंसी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को बनाया गया है। इस मार्ग का कुछ हिस्सा बारिश के दिनों में बह गया था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। मार्ग को पक्का बनाने की मांग स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही थी। डीएमएफ से उक्त के मार्ग बनने के पश्चात पोड़ी सहित लेपरा और बांझीआमा के ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी। बारिश के दिनों में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। कलेक्टर द्वारा डीएमएफ से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रजगामार में प्रयोगशाला हेतु 49 लाख 98 हजार और अतिरिक्त भवन निर्माण हेतु रूपये 19 लाख 22 हजार 200, नगर पालिक निगम के स्वच्छता दीदीयों के लिए 100 ई-रिक्शा क्रय किये जाने हेतु रूपये 02 करोड़ 81 लाख स्वीकृत किया गया है। नगर निगम अंतर्गत स्वच्छता दीदीयों द्वारा वर्तमान में पैडल वाले रिक्शा से घर-घर जाकर कचरा इक्टठा किया जाता है। ई-रिक्शा मिलने से उन्हें अतिरिक्त श्रम नहीं करना पड़ेगा।

  • Related Posts

    जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिसद की बैठक 13 अप्रैल को

    कोरबा 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिषद की बैठक 13 अप्रैल…

    Read more

    जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश

    लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन को करें सूचित:-  कलेक्टर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने सभी गैस एजेंसियों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाने के दिए…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब