Ro no D15139/23

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में टाउन प्लानर्स के 50 अतिरिक्त पदों की स्वीकृति

*भारत सरकार के अर्बन प्लानिंग रिफॉर्म्स के तहत किया गया है सृजन*

रायपुर, 10 जुलाई 2025/ भारत में तीव्र गति से बढ़ने शहरीकरण को शहरीकरण की तीव्र गति को सुनियोजित विकास की दिशा प्रदान करने के लिए और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ राज्य में टाउन प्लानर्स के 50 अतिरिक्त पदों का सृजन किया गया है। इन अतिरिक्त पदों में उप संचालक योजना के 10 पद, सहायक संचालक योजना के 17 पद एवं वरिष्ठ योजना सहायक के 23 पद शामिल है। नीति आयोग, भारत सरकार की रिपोर्ट एवं अर्बन प्लानिंग रिफॉर्म्स के अंतर्गत टाउन प्लानिंग कैपेसिटी को बढ़ाने के उद्देश्य से यह अहम् कदम लिया गया है, जिससे भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे स्मार्ट सिटी, अमृत मिशन, व प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना आदि को गति मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित स्टेट कैपिटल रीजन के गठन के उद्देश्य को भी साकार किया जा सकेगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया की उक्त पदों की स्वीकृति में वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अहम् भूमिका रही है, जिन्होंने व्यक्तिगत रूचि लेते हुए माननीय प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ के शहरों को वैश्विक पहचान दिलाये जाने के विजन को आगे बढ़ाया है। अगले चरण में उक्त पदों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती एवं पदोन्नति की जाएगी, जिससे राज्य में टाउन प्लानर्स की कमी को पूरा किया जा सकेगा।

उक्त पदों के सृजन से छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों जैसे एनआईटी रायपुर, सीएसवीटीयू भिलाई आदि में अध्ययनरत अर्बन प्लानिंग छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार है, क्योंकि उक्त पदों पर शीघ्र ही भर्ती की जाएगी एवं रोजगार के नवीन अवसर सृजित होंगे एवं छत्तीसगढ़ राज्य के शहरों का सुनियोजित विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा ।

  • Related Posts

    मोर गाँव,मोर पानी अभियान ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि *पखवाडेभर में 31 हजार से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण

      जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं श्रमदान बना मिसाल रायपुर,1 अप्रैल 2026/ मोर गांव,मोर पानी महाभियान अंतर्गत बलौदा बाजार भाटापारा जिले में जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए अभूतपूर्व…

    Read more

    जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक

      रायपुर, 1 अप्रैल 2026: पिछले साल 29 दिसंबर को शिलांग के साई के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में बेथलीन ग्रेस माकरी के कोच ने अचानक इस युवा एथलीट में एक…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…