Ro no D15139/23

जशपुर जिले के कुनकुरी में नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण को मिली 359 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर/जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप प्रदेशवासियों के लिए एक और खुशखबरी आई है। जिला जशपुर के कुनकुरी में स्थापित होने वाले नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 359 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए वित्त विभाग ने अपनी सहमति दे दी है।

राज्य शासन द्वारा इस महाविद्यालय के संचालन हेतु 60 पदों की स्वीकृति पहले ही प्रदान की जा चुकी है। अब भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हो जाने से कार्यवाही में तेजी आएगी। इससे स्थानीय नागरिकों सहित आसपास के जिलों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी। साथ ही, इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत होने पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह निर्णय क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में भी नई दिशा प्रदान करेगा।

  • Related Posts

    अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

      धमतरी, 03 अप्रैल 2026/ जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विकासखंड कुरूद के…

    Read more

    रात में मछुआरे का काम करने वाले अब्दुल फताह की छलांग ने लक्षद्वीप एथलेटिक्स के लिए एक नया अध्याय लिखा

      वह लक्षद्वीप के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने लंबी कूद में 7 मीटर की दूरी तय की *लक्षद्वीप में कोई सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक नहीं है, इसलिए अब्दुल…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?