Ro no D15139/23

वंदे मातरम के 150 वर्ष होने के अवसर पर राष्ट्रगीत से गूंजा पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग

रायपुर, 07 नवंबर 2025/ भारत के राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम‘‘ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग परिसर में प्रातः 10 बजे भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया और देशभक्ति के स्वर से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर श्री प्रतापचंद पारेख, आर्कियोलॉजिस्ट श्री प्रभात कुमार सिंह, पब्लिकेशन ऑफिसर दीप्ती गोस्वामी, चीफ केमिस्ट श्री एफ. एस. तिर्की सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

डिप्टी डायरेक्टर श्री प्रतापचंद पारेख ने अपने उद्बोधन में कहा, “वंदे मातरम केवल गीत नहीं, बल्कि भारतीय आत्मा और अस्मिता का प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दिनों में अनगिनत क्रांतिकारियों के मन में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित की थी। आज इसके 150 वर्ष पूरे होने का अवसर हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय एकता की भावना को और प्रगाढ़ करने का संदेश देता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि पुरातत्व विभाग की जिम्मेदारी केवल धरोहरों के संरक्षण तक सीमित नहीं, बल्कि उन भावनाओं को भी जीवित रखना है जिन्होंने राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया है।

कार्यक्रम के अंत में ‘वंदे मातरम’ के इतिहास और इसकी रचना प्रक्रिया पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई। सभी उपस्थित अधिकारियों ने संकल्प लिया कि राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की यह भावना आने वाली पीढ़ियों तक निरंतर प्रवाहित होती रहे।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

    *4.20 किमी की बनेगी पक्की सड़क, गांवों का शहर से संपर्क होगा मजबूत* *छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के विकास के लिए कर रही कार्य– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* *गन्ना किसानों…

    Read more

    आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक-पवन कुमार ने हिंसा का रास्ता छोड़ जीवन की नई शुरुआत की

      विशेष आवास परियोजना से मिला पक्का आशियाना रायपुर, 06 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार की सरकार ने माओवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 हिंसा छोड़ मुख्यधारा से…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….