Ro no D15139/23

रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह का बड़ा कमबैक, नया गाना ‘रैना’ किया रिलीज

Arijit Singh New Song: जब भी रोमांटिक गानों की बात होती है, एक नाम सबसे पहले जुबान पर आता है, वो है अरिजीत सिंह का. उनकी आवाज ने सालों तक बॉलीवुड के इमोशनल पलों को खास बनाया है. ऐसे में जब उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान किया, तो फैंस का दिल टूट गया. लेकिन अब कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया है. अरिजीत ने अपने पहले इंडिपेंडेंट सिंगल सॉन्ग ‘रैना’ के साथ नई शुरुआत कर दी है.

‘रैना’ से अरिजीत की नई राह

‘रैना’ अरिजीत सिंह का पहला स्वतंत्र गाना है, जो उनके प्लेबैक सिंगिंग से हटने के ऐलान के बाद रिलीज हुआ है. इस खूबसूरत ट्रैक को शेखर रवजियानी ने कंपोज किया है और इसके बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं. गाना एक सॉफ्ट, रोमांटिक और सुकून देने वाली मेलोडी है. इसमें एक महिला की तुलना रात से की गई है, जो शांत, गहरी और रहस्यमयी है. बीते दिन यानी 27 फरवरी को रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया.

रिटायरमेंट पर क्या बोले थे अरिजीत?

27 जनवरी को अरिजीत ने सोशल मीडिया के जरिए साफ किया था कि वह अब नए प्लेबैक सिंगिंग प्रोजेक्ट्स नहीं लेंगे. उन्होंने अपने सफर के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया. इसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या वह संगीत को पूरी तरह अलविदा कह रहे हैं. हालांकि बाद में उन्होंने खुद सामने आ कर साफ किया कि वह गाना नहीं छोड़ रहे हैं. उनके कई गाने और प्रोजेक्ट्स अभी रिलीज होने बाकी हैं. उनका फैसला सिर्फ ट्रेडिशनल प्लेबैक फॉर्मेट से अलग होने का है, पूरी तरह संगीत से नहीं.

आगे की तैयारी

अरिजीत ने फिल्म ‘एक दिन’ के लिए भी गाना गाया है, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी नजर आएंगे. इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है और एक बार फिर अरिजीत की इमोशनल आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया है. वहीं ‘रैना’ के साथ अरिजीत अब इंडिपेंडेंट म्यूजिक की दुनिया में कदम रख चुके हैं.

  • Related Posts

    Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का दूसरा दिन भी सुपरहिट, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

    Dhurandhar 2 Box Office Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर रही है. पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन…

    Read more

    नेशनल ट्राइबल गेम्स : रायपुर में होंगे हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग के आयोजन

    *जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी* *32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3000 जनजातीय खिलाड़ी करेंगे भागीदारी* *डेमो गेम्स के रूप में दो परंपरागत खेल कबड्डी…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?