Ro no D15139/23

सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा सेना में महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती का आयोजन 23 फरवरी को पुलिस ग्राउन्ड झिंझारी कटनी मध्यप्रदेश में

प्रदेश के सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल हुए महिला उम्मीदवार भी लेंगी हिस्सा
राजनांदगांव 04 फरवरी 2026। सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा सेना में महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउन्ड झिंझारी कटनी मध्यप्रदेश में किया गया है। जिसमें सेना भर्ती कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों की ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल हुए महिला उम्मीदवार भी हिस्सा लेंगी। ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण महिला उम्मीदवार ही शारीरिक दक्षता और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लें सकेंगे। शारीरिक दक्षता, दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल जबलपुर में चिकित्सा जांच की जाएगी। रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेजा गया है। साथ ही प्रवेश पत्र वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in से भी प्राप्त कर सकते हंै। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश पत्र एवं सभी आवश्यक दस्तावेज रैली अधिसूचना के अनुसार तथा साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाईल भी लेकर आना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव व दूरभाष क्रमांक 07744-299523 से प्राप्त कर सकते हंै।

  • Related Posts

    नौकायान प्रतियोगिता के उत्कृष्ट फोटो हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल

      उत्कृष्ट फोटो को किया जाएगा पुरस्कृत *नौकायान प्रतियोगिता के फोटो 25 मार्च तक जमा कर सकते है* धमतरी, 23 मार्च 2026/ जिले में हाल ही में आयोजित भव्य नौकायान…

    Read more

    सरगुजा ओलंपिक 2026ः दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    समापन समारोह में बाईचुंग भूटिया होंगे शामिल अम्बिकापुर 22 मार्च 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ’सरगुजा ओलंपिक’ के दूसरे दिन खेल मैदानों…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?