Ro no D15139/23

शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था, ठण्ड से मिलेगी राहत

जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठण्ड से आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर   विलास भोसकर के निर्देशानुसार नगर प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। गांधी चौक, बस स्टैंड, जिला अस्पताल परिसर एवं लरंग साय चौक पर अलाव जलाकर लोगों को ठण्ड से बचाने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
नगर निगम कमिश्नर   डी एन कश्यप ने बताया कि निरंतर गिरते तापमान को देखते हुए जनसुविधा के लिए यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से शुरू की गई है। सुबह और देर शाम इन स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग अलाव का लाभ उठा रहे हैं। अलाव की नियमित निगरानी और आवश्यकतानुसार लकड़ी की आपूर्ति के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए अलाव का उपयोग करें और आवश्यकता पड़ने पर अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी जरूरत अनुसार अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण

      चालू वित्तीय वर्ष में देश में सर्वाधिक आवास निर्माण प्रदेश में योजना आरंभ से एक वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक आवास निर्माण *आवास से बदली तस्वीर: 9 हजार से ज्यादा…

    Read more

    एशियाई खेलों के चयन पर नजर, तीरंदाज कोमालिका बारी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में दमदार प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त

      कोमालिका विश्व कैडेट और विश्व जूनियर खिताब जीतने वाली भारत की दूसरी महिला रिकर्व तीरंदाज हैं *उनकी मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और उन्होंने बेटी को तीरंदाजी अपनाने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले