Ro no D15139/23

प्रशासन की सख्त मॉनिटरिंग से धान खरीदी निर्बाध, किसानों को मिल रहा समय पर भुगतान, कोचियों पर नकेल

अब तक 193 करोड़ रुपये से ज़्यादा की धान खरीदी

धमतरी । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता, व्यवस्थित प्रबंधन और सतत् निगरानी के साथ सुचारू रूप से जारी है। जिले की 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित कुल 100 धान उपार्जन केन्द्रों में 1,27,851 किसानों का 1,19,541.09 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है। इसमें 76,046 सीमांत, 49,493 लघु एवं 2,312 दीर्घ किसान शामिल हैं।

खरीदी में तेजी, किसानों को त्वरित भुगतान

दिनांक 15 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक 17,580 किसानों से 81,704.52 मे.टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान का कुल मूल्य 193.86 करोड़ रुपए है, जिसका भुगतान किसानों को प्रतिदिन नियमित रूप से किया जा रहा है।

उत्कृष्ट प्रबंधन—100 केन्द्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त

धान खरीदी व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी प्रतिसप्ताह स्थल निरीक्षण कर खरीदी की व्यवस्था, पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित कर रहे हैं।

अवैध भंडारण और परिवहन पर सख्त कार्रवाई

कोचियों/बिचौलियों द्वारा धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम हेतु जिले में राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं मंडी विभाग के अधिकारियों का उड़नदस्ता दल गठित किया गया है।

अंतरराज्यीय अवैध धान परिवहन रोकने हेतु उड़ीसा सीमा पर बोराई (घुटकेल), बांसपानी, बनरौद और सांकरा चेकपोस्ट पर 24×7 निगरानी की व्यवस्था की गई है।

अब तक अवैध धान परिवहन/भंडारण के 28 प्रकरण दर्ज, कुल 1,253 मे.टन धान एवं 02 वाहन जप्त किए गए हैं। कार्रवाई लगातार जारी है।

कस्टम मिलिंग में भी प्रगति

विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जित धान के मिलिंग हेतु जिले में 102 राईस मिलों का पंजीयन किया गया है। इनमें से 55 राईस मिलों को 2,51,552 मे.टन धान उठाव की अनुमति जारी की गई है तथा 1,99,248 मे.टन का अनुबंध किया जा चुका है।

शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

धान खरीदी से संबंधित मांग एवं शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 11 में स्थापित है।

यहां प्राप्त 17 आवेदनों में से 14 का निराकरण किया जा चुका है तथा शेष 3 पर कार्रवाई प्रगति पर है।

संपर्क क्रमांक: 07722-232808

धमतरी जिला प्रशासन किसानों को सुविधा, सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का कमाल

    *उन्नत मक्का बीज और कृषि सहायता से संवरी कृषक शुभम दुबे की राह*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने…

    Read more

    सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान

    *नाम में त्रुटि सुधरने से बैंक खाता खुलने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने की राह हुई आसान*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल