Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा दिवस पर दिव्यांगजनों हेतु कृत्रिम हाथ-पैर मापन शिविर आयोजित

*धमतरी 29 सितंबर 2025 /- सेवा पखवाड़ा दिवस 2025 के अंतर्गत आज दिव्यांग पुनर्वास केंद्र धमतरी परिसर में कृत्रिम हाथ-पैर हेतु दिव्यांगजनों का मापन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में धमतरी जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद, मगरलोड, नगरी एवं नगर निगम क्षेत्र के कुल 42 दिव्यांग हितग्राहियों का मापन किया गया।*

*फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर, माना कैम्प रायपुर के विशेषज्ञ दल ने शिविर में ट्रांस टिबियल (घुटने के नीचे कटना), ट्रांस फेमोरेल (घुटने के ऊपर कटना), नी डिस्अरटिकुलैशन (घुटने से जोड़), सेरेब्रल पाल्सी, पोलियो, आधा हाथ एवं आधा पैर कटने जैसे मामलों का परीक्षण और मापन किया। इस प्रक्रिया के माध्यम से दिव्यांगजनों को उपयुक्त कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और सामान्य जीवनयापन में सहायता मिल सकेगी।*
*शिविर में माननीय श्रीमती मोनिका देवांगन, सदस्य जिला पंचायत धमतरी, डॉ. मनीषा पाण्डेय, उपसंचालक समाज कल्याण धमतरी तथा हितग्राहियों के पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और पुनर्वास के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस प्रकार के शिविरों से न केवल हितग्राहियों का मनोबल बढ़ता है बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी सहायता मिलती है।*

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    नशामुक्ति के संदेश को सशक्त बनाने विद्यालय में होंगी चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 18 अगस्त 2026। जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल