Ro no D15139/23

शहर के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ करें काम – अरुण साव

*उप मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण*

रायपुर. 1 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज खरसिया नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। रायगढ़ के सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह और जगदलपुर के विधायक श्री किरण देव भी समारोह में शामिल हुए।

खरसिया नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कमल गर्ग और पार्षदों ने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की उपस्थिति में शपथ लिया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदगण खरसिया शहर के समग्र विकास के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे। अटल विश्वास पत्र में किए गए हर वादे के साथ ही वे शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुविधापूर्ण बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे, ऐसा विश्वास है। सरकार द्वारा इसमें हर तरह का सहयोग प्रदान किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह को सांसद श्री राधेश्याम राठिया और श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा विधायक श्री किरण देव ने भी संबोधित किया। रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान, श्री अरुणधर दीवान, श्री विजय अग्रवाल, श्री गुरपाल भल्ला, श्री श्रीकांत सोमावार और श्री सुभाष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ: श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन

      ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत किसी भी श्रमिक का आवेदन लंबित न रहे, दिए निर्देश रायपुर, 19 अगस्त 2026/ श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन ने आज मंत्रालय महानदी भवन में…

    Read more

    नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ नदियों के उद्गम स्थलों और कैचमेंट एरिया के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक एवं समयबद्ध कार्ययोजना पर जोर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ