Ro no D15139/23

समाधान शिविर में अरविंद को मिली बड़ी राहत

*श्रम कार्ड बनने से अब मिल सकेगा शासकीय योजनाओं का लाभ*

रायपुर, 20 मई 2026/ सुशासन तिहार अब लोगों के लिए केवल शिविर नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान और नई उम्मीद का माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका लोरमी के मानस मंच में आयोजित समाधान शिविर में आमजनों की मांगों एवं समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही कर राहत प्रदान की गई। शिविर में श्रमिक अरविंद राजपूत की समस्या का त्वरित समाधान करते हुए उनका श्रम कार्ड बनाकर प्रदाय किया गया। श्रम कार्ड मिलने के बाद उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।

अरविंद राजपूत ने बताया कि श्रम कार्ड नहीं होने के कारण वे श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। कई बार प्रयास करने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। समाधान शिविर में आवेदन प्रस्तुत करने के बाद अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और मौके पर ही श्रम कार्ड उपलब्ध कराया। श्रम कार्ड बनने से अब अरविंद राजपूत को श्रमिक हितों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा, श्रमिक सहायता, स्वास्थ्य लाभ एवं अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर ने उनकी बड़ी चिंता दूर कर दी और शासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। अरविंद राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को वास्तविक लाभ मिल रहा है। नगर पालिका लोरमी में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल