Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना आजीविका का मजबूत सहारा

*शिवशक्ति महिला स्व-सहायता समूह को मिला मत्स्य महाजाल, मीना राजपूत ने जताया आभार*

 

रायपुर, 20 मई 2026/ मुंगेली जिले में आयोजित सुशासन तिहार जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। समाधान शिविर के माध्यम से जिले में विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में शासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक तेजी से पहुंच रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड पथरिया के ग्राम पंचायत गंगद्वारी में आयोजित समाधान शिविर में शिवशक्ति महिला स्व-सहायता समूह घुठेली की सचिव श्रीमती मीना राजपूत को मत्स्य महाजाल प्रदान कर तत्काल लाभान्वित किया गया।

 

श्रीमती मीना राजपूत ने शिविर में मछली बीज एवं जाल उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल मत्स्य महाजाल उपलब्ध कराया गया। साथ ही विभागीय 50 प्रतिशत अंगुलिका संचयन योजना के अंतर्गत जुलाई-अगस्त 2026 में शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र चालान विकासखंड मुंगेली से अनुदान पर मत्स्य बीज प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई। मत्स्य महाजाल प्राप्त होने पर श्रीमती मीना राजपूत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे समूह की आजीविका को नई मजबूती मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे शासन की संवेदनशीलता और जनहितकारी सोच का अनुभव हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच