Ro no D15139/23

पी एम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास

उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में जीते 14 पदक

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति नई दिल्ली द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए आयोजित चौथी ई.एम.आर.एस. राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 14 पदक जीतकर जिले एवं पी एम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला का मान पूरे देश में बढ़ाया
विद्यालय की छात्रा अस्मिता ने तैराकी  में 3 स्वर्ण पदक, रिया ने 2 स्वर्ण पदक 1 रजत पदक और आरुशी ने 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्र नरेश, नमन, घाशी और साहिल ने 1-1 रजत पदक प्राप्त किया. कक्षा 10वीं के छात्र नारद ने शतरंज में अपनी प्रतिभा दिखाते हए रजत पदक प्राप्त किया साथ ही कक्षा 8वीं की छात्रा प्रज्ञा ज्योति ने लॉन टेनिश में कांस्य पदक प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय से कुल 18 सदस्यीय दल ने प्रतिभाग किया एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाते हुए जिले का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ असद अहमद ने सभी को बधाई देते हुए कहा ये उपलब्धि विद्यार्थियों की  कड़ी मेहनत, अनुशासन, टीमवर्क, निरंतर अभ्यास और विद्यालय के खेल शिक्षकों   प्रशांत एवं   निधि रावत के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। एकलव्य विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर   अजीत वसंत एवं सचिव   श्रीकांत कसेर ने शुभकामना देते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां