Ro no D15139/23

वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया की लगी लॉटरी, ICC देगा रिकॉर्ड प्राइज मनी

खेल डेस्क । आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप अपने फाइनल मैच तक आ पहुंचा है। इस बार वर्ल्ड कप में टीमों को रिकॉर्ड तोड़ प्राइज मनी दी जाने वाली है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी। इस जीत में एक बड़ा हाथ जेमिमा रोड्रिग्स का रहा, जिन्होंने नाबाद 127 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया ने एक बड़ी प्राइज मनी अपने नाम कर ली है।
रिकॉर्ड प्राइज मनी वाला टूर्नामेंट
यह 2025 टूर्नामेंट कई मायनों में खास है। इस बार महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी पुरस्कार राशि दी जा रही है, जो 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (123 करोड़ रुपये से अधिक) है। विश्व कप जीतने वाली टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपये) मिलेंगे जो 2022 में ऑस्ट्रेलिया द्वारा जीती गई 1.32 मिलियन अमेरिकी डॉलर (12 करोड़ रुपये) की राशि से काफी ज्यादा है। उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर (20 करोड़ रुपये) मिलेंगे।
इन टीमों को भी मिलेगा इनाम
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर (10 करोड़ रुपये) प्रत्येक मिलेंगे, जो 2022 में 300,000 अमेरिकी डॉलर (2.6 करोड़ रुपये) थे। ग्रुप-स्टेज में भाग लेने वाली सभी टीमों को कम से कम 250,000 अमेरिकी डॉलर (2.2 करोड़ रुपये) मिलना तय है।
ग्रुप-स्टेज में हर जीत पर 34,314 अमेरिकी डॉलर (30 लाख रुपये) अतिरिक्त मिलेंगे। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 700,000 अमेरिकी डॉलर (6.2 करोड़ रुपये) प्रत्येक मिलेंगे। वहीं, सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 280,000 अमेरिकी डॉलर (2.48 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (छठा दिन राउंडअप): अरुणाचल की नेडी न्गी, महाराष्ट्र के गोविंद पाडेकर ने 5000 मीटर में जीते स्वर्ण पदक

    *जगदलपुर में बेमौसम बारिश के कारण एथलेटिक्स का शाम का सत्र रद्द* *कुश्ती में दो स्वर्ण के साथ कर्नाटक ने पदक तालिका में 17 स्वर्ण के साथ बढ़त मजबूत की*…

    Read more

    कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी जारी रहा मुकाबले का रोमांच

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 *खिलाड़ियों ने जीत के लिए लगाया दम* रायपुर,30मार्च 2026/खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के तीसरे…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत