Ro no D15139/23

भारतीय रेलवे बोगियों, कोच, रेल इंजनों और संचालन प्रणालियों के निर्यातक के रूप में तेजी से उभर रहा है: अश्विनी वैष्णव

केन्‍द्रीय रेल मंत्री ने वडोदरा में अल्सटॉम के सावली संयंत्र के रखरखाव कार्यों का मूल्यांकन करने के साथ इसके संचालन की समीक्षा की
अश्विनी वैष्णव ने सावली में भारतीय रेलवे, एल्सटॉम और गति शक्ति विश्वविद्यालय के बीच प्रशिक्षण सहयोग की वकालत की
नई दिल्ली । केन्‍द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने वडोदरा, गुजरात स्थित एल्सटॉम के सावली संयंत्र का दौरा किया, जो भारत में रेलवे वाहनों के निर्माण का एक प्रमुख केन्‍द्र है। उन्होंने सावली संयंत्र में एल्सटॉम के संचालन की समीक्षा की और रखरखाव प्रक्रियाओं का गहन मूल्यांकन किया। उन्होंने प्रत्येक ऑर्डर के लिए विशिष्‍ट व्‍यवसाय की जरूरतों को तैयार करने की एल्सटॉम की कार्यप्रणाली की सराहना की – एक ऐसा नवाचार जिसका भारतीय रेलवे अनुसरण कर सकता है – और एक रचनात्मक एवं सहयोगात्मक ढाँचे के माध्यम से गति शक्ति विश्वविद्यालय के साथ एक संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सभी उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधक एल्सटॉम की सावली इकाई का प्रशिक्षण और अध्‍ययन-आधारित दौरा करें। निवारक रखरखाव के लिए सेंसर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर भी चर्चा हुई।
सावली संयंत्र सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहलों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ नियमित लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए अत्याधुनिक और ट्रांजिट ट्रेन कारों का उत्पादन कर रहा है। नवाचार और विनिर्माण उत्कृष्टता पर विशेष ध्यान देते हुए, भारत के 3,400 से अधिक इंजीनियर दुनिया भर में 21 एल्सटॉम संयंत्रों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। 2016 से, भारत ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं के लिए 1,002 रेल कारों का सफलतापूर्वक निर्यात किया है, जिससे आधुनिक रेल प्रणालियों के एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में देश की स्थिति मजबूत हुई है। सावली में 450 रेल कारों का निर्माण किया गया और क्वींसलैंड मेट्रो परियोजना के लिए ऑस्ट्रेलिया को निर्यात किया गया।
महत्वपूर्ण रेल घटकों का निर्यात
सावली इकाई ने जर्मनी, मिस्र, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया और ब्राज़ील सहित कई देशों को 3,800 से ज़्यादा बोगियों का सफलतापूर्वक निर्यात किया है, साथ ही वियना, ऑस्ट्रिया को 4,000 से ज़्यादा फ्लैटपैक (मॉड्यूल) भी उपलब्ध कराए हैं। मनेजा इकाई ने विभिन्न वैश्विक परियोजनाओं को 5,000 से ज़्यादा संचालन शक्ति प्रणालियाँ निर्यात करके महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
भारत में डिज़ाइन, कई देशों में स्थापित
भारत वर्तमान में 27 अंतर्राष्ट्रीय सिग्नलिंग परियोजनाओं का नेतृत्व कर रहा है और दुनिया भर में 40 अतिरिक्त परियोजनाओं को सहायता प्रदान कर रहा है। बैंगलोर का डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर दुनिया भर में 120 से अधिक परियोजनाओं में सहयोग करके नवाचार को बढ़ावा दे रहा है, और आईओटी, एआई ब्लॉकचेन और साइबर सुरक्षा का उपयोग करके अगली पीढ़ी की सिग्नलिंग पर ध्यान केन्‍द्रित कर रहा है।

  • Related Posts

    “जब IPS की मां ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या?”, अंबेडकरनगर कांड पर मायावती का सरकार से तीखा सवाल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने दुख जताया…

    Read more

    लखीसराय में अशोकधाम मंदिर भगदड़ हादसे पर CM सम्राट का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये मुआवजा

    Ashokdham Temple Stampede: बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार की सुबह घटना हुई. जिले के अशोकधाम मंदिर में तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी. लेकिन अचानक भगदड़ मच गई…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान