Ro no D15139/23

एशिया कप 2025: हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव खेलेंगे या नहीं संशय बरकरार

खेल डेस्क । एशिया कप 2025 में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है और टीम इंडिया तैयारियों में जुटी है, लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और टीम मैनेजमेंट की नजरें सिर्फ नेट प्रैक्टिस या रणनीति पर नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट पर भी टिकी हुई हैं. खासकर हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव जैसे अहम खिलाड़ियों की फिटनेस टीम की बैलेंस और रणनीति तय करने में बड़ा रोल निभाने वाली है.
हार्दिक पंड्या पास होंगे या फेल
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं. उनका फिटनेस टेस्ट 11 और 12 अगस्त को NCA, बेंगलुरु में होने वाला है. हार्दिक वहां पहले ही पहुंच चुके हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी भी दी थी. अब देखना ये है कि वो फिटनेस टेस्ट में पास होते हैं या नहीं.
श्रेयस अय्यर पहले ही दे चुके हैं टेस्ट
टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के फैंस के लिए राहत की खबर है. उन्होंने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, जो 27 से 29 जुलाई के बीच हुआ था. आखिरी बार उन्होंने 2023 में T20 इंटरनेशनल खेला था, लेकिन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन ने एशिया कप टीम में उनकी वापसी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.
सूर्यकुमार यादव अभी भी रिकवरी मोड में
टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की स्थिति थोड़ी अलग है. वह अभी पूरी तरह फिट नही हैं और उन्हें पूरी तरह रिकवर होने में एक हफ्ता और लग सकता है. फिलहाल वह NCA में मेडिकल स्टाफ और फिजियो की निगरानी में हैं. जून की शुरुआत में उनका हार्निया का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से वह रिहैब में हैं.
एशिया कप का शेड्यूल
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से UAE में होगी, जो 21 दिन तक चलेगा. टीम इंडिया के आधिकारिक स्क्वॉड का ऐलान भी फिटनेस टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद तुरंत किया जा सकता है. फिलहाल फैंस की धड़कनें इन फिटनेस टेस्ट के रिजल्ट पर टिकी हुई हैं.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!