Ro no D15139/23

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: BCCI की शिकायत पर ICC ने दिया दखल, बनाई कमेटी

खेल डेस्क । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर चल रहे विवाद को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के समक्ष उठाया. दुबई में शुक्रवार को हुई ICC बोर्ड की बैठक के दौरान, जहां महिला विश्व कप विस्तार और ओलंपिक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, वहीं इस अनसुलझे मुद्दे ने भी सबका ध्यान खींचा.
दरअसल, 28 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने सलमान आगा की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम को पांच विकेट से हराकर अपना नौवां एशिया कप खिताब जीता था.
लेकिन मैच के बाद ट्रॉफी वितरण के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए और तब से यह मामला अटका हुआ है.
कमेटी का गठन
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई ने आईसीसी बैठक में इस मुद्दे को औपचारिक रूप से उठाया. आईसीसी बोर्ड के सदस्यों ने माना कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही विश्व क्रिकेट के लिए बेहद अहम हैं और विवाद का शांतिपूर्ण समाधान होना चाहिए.
आईसीसी ने इस विवाद को सुलझाने के लिए एक स्पेशल कमेटी गठित की है, जो जल्द ही समाधान निकालने पर काम करेगी ताकि एशिया कप ट्रॉफी भारत को ससम्मान सौंपी जा सके. हालांकि, यह मुद्दा बैठक के आधिकारिक एजेंडे में शामिल नहीं था, इसलिए इस पर कोई आधिकारिक मिनट्स रिकॉर्ड नहीं किए गए.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…