Ro no D15139/23

हॉन्ग कॉन्ग सीरीज: भारत ने पाकिस्तान को फिर दी मात, 2 रनों से जीता मुकाबला

खेल डेस्क । क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच फिर टक्कर हई है. दोनों टीम्स हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट 2025 में आमने-सामने हुईं. 7 नवंबर (शुक्रवार) को हुए ग्रुप-सी के अहम मुकाबले में भारत ने डीएलएस नियम के तहत 2 रनों से जीत हासिल की. अब भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में 8 नवंबर को कुवैत का सामना करेगी.
मोंग कोक (हॉन्ग कॉन्ग) के मिशन रोड ग्राउंड में आयोजित इस मैच में भारत ने पाकिस्तानी टीम को जीत के लिए 87 रनों का टारगेट दिया था. पाकिस्तान ने 3 ओवरों में एक विकेट पर 41 रन बनाए थे, जिसके बाद बारिश के चलते आगे का खेल नहीं हो पाया. रनचेज में पाकिस्तानी टीम की भी शुरुआत तूफानी रही थी. अभिमन्यु मिथुन के पहले ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने 18 रन बनाए. भारत को पहली सफलता दूसरे ओवर में मिली, जब स्टुअर्ट बिन्नी ने माज सदाकत (7 रन) को आउट किया.
पाकिस्तान का स्कोरकार्ड: (41/1, 3 ओवर)
बल्लेबाज विकेट रन
ख्वाजा नफाय नाबाद 18*
माज सदाकत कैच दिनेश कार्तिक बोल्ड स्टुअर्ट बिन्नी 7
अब्दुल समद नाबाद 16*
विकेट पतन: 24-1 (माज सदाकत, 1.2 ओवर)
रॉबिन उथप्पा ने खेली तूफानी पारी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 6 ओवर्स में 4 विकेट पर 86 रन बनाए. भारतीय टीम की शुरुआत तूफानी रही. रॉबिन उथप्पा और भरत चिप्ली ने मिलकर 2.3 ओवरों में 42 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. इस पार्टनरशिप को मुहम्मद शहजाद ने तोड़ा, जिन्होंने उथप्पा को आउट किया. उथप्पा ने दो चौके और तीन छक्के की मदद से 11 बॉल पर 28 रन बनाए. उथप्पा के बाद शहजाद ने स्टुअर्ट बिन्नी (4 रन) को भी सस्ते में चलता किया.
यहां से भरत और कप्तान कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम अच्छे स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. चिप्ली ने 13 बॉल पर 24 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं कार्तिक ने 2 चौके और एक सिक्स की मदद से 6 बॉल पर 17 रनों का योगदान दिया.
इस टूर्नामेंट में भारत को पाकिस्तान और कुवैत के साथ ग्रुप-सी में रखा गया है. टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें भाग ले रही है, जिन्होंने तीन-तीन के चार ग्रुप्स में बांटा गया है. ग्रुप मुकाबले राउंड रॉबिन प्रारूप में होने हैं. प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीम्स क्वार्टफाइनल में पहुंचेगी. क्वार्टर फाइनल मुकाबले शनिवार (8 नवंबर) को खेले जाने हैं. जबकि अंतिम-चार और खिताबी मुकाबले रविवार (9 नवंबर) को आयोजित होंगे.
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का दबदबा रहा है. इन तीनों टीमों ने सबसे ज्यादा 5-5 बार खिताब अपने नाम किए हैं. वहीं श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट को 2 बार जीता है. जबकि भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के नाम 1-1 खिताब दर्ज हैं. भारत ने अपना एकमात्र खिताब साल 2005 में जीता था. तब फाइनल में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.
किस फॉर्मेट में हो रहा ये टूर्नामेंट?
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट का फॉर्मेट काफी यूनिक है. इस टूर्नामेंट टीम 6-6 खिलाड़ियों के साथ उतरती है, साथ ही मुकाबले 6-6 ओवर के छोटे फॉर्मेट में खेले जाते हैं. सेमीफाइनल तक हर ओवर में 6 गेंदें होती हैं, लेकिन फाइनल में प्रत्येक ओवर 8 गेंदें की होती हैं. फील्डिंग साइड में विकेटकीपर को छोड़कर सभी खिलाड़ियों के लिए 1-1 ओवर फेंकना अनिवार्य है. यानी एक टीम से केवल एक ही खिलाड़ी ऐसा होगा, जो 2 ओवर डालेगा.

  • Related Posts

    ‘रामायण’ ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही जीता दिल, सिद्धार्थ आनंद-एटली ने बांधे तारीफों के पुल, कहा- यश-रणबीर कपूर शानदार लग रहे हैं

    Ramayana Trailer Reviews: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर अभी आम दर्शकों के लिए रिलीज भी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी पहली झलक देखने वाले फिल्म इंडस्ट्री के कई…

    Read more

    45 ओवर तक सब सही था, फिर अचानक क्या हुआ? शुभमन गिल ने बताई हार की वजह

    Shubman Gill on India vs England 3rd ODI loss: भारत के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में 27 रन की हार के बाद माना कि…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं