Ro no D15139/23

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में विद्यालयों में “आकांक्षी परीक्षा पर्व“ की हुई शुरुआत

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत “आकांक्षी परीक्षा पर्व“ की शुरुआत  आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के विद्यालयों में किया गया। आकांक्षी परीक्षा पर्व का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार करना,  बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सहयोग प्रदान करना एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहपटरा में  कलेक्टर   अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ   विनय अग्रवाल के निर्देशन में की गई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी   दिनेश झा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी   डी.के. गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में   झा ने आकांक्षी परीक्षा पर्व के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को प्रभावी परीक्षा तैयारी रणनीतियों, समय प्रबंधन, विषयगत कठिनाइयों की पहचान तथा तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के तरीकों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। शिक्षकों द्वारा नियमित अध्ययन, उत्तर लेखन अभ्यास एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर   अजीत वसंत द्वारा विद्यार्थियों के नाम वीडियो दिखाया गया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा शुभकामनाएं दीं।  इस पहल के अंतर्गत लखनपुर विकासखंड के लगभग सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आगे भी इसी प्रकार की मार्गदर्शन गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की टीम सहित खण्डस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?