Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अटल परिसर राजनांदगांव में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी के देश के विकास के लिए उनके अवदानों का स्मरण
राजनांदगांव 25 दिसम्बर 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज अटल परिसर वर्धमान नगर राजनांदगांव में भारतरत्न  अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने अटल परिसर में भारतरत्न स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा में पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने एक साथ 115 जगहों पर अटल परिसर का लोकार्पण किया है। यह निश्चित रूप से बहुत बड़ी बात है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव-गांव में सड़क बनाई गई है। उन्होंने पूरे देश को चारों तरफ से जोडऩे वाले कॉरिडोर का निर्माण किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के राजनैतिक जीवन के सफर एवं देश के विकास के लिए उनके अवदानों का स्मरण किया।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा बहुत शानदार अटल परिसर का निर्माण किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी एक श्रेष्ठ राजनेता, एक अच्छे कवि, लेखक, संपादक, प्रवक्ता एवं वक्ता थे। देश के लिए उनके योगदान के कारण वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे। महापौर  मधुसूदन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए स्मरणीय दिन है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक  सचिन बघेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल  योगेश दत्त मिश्रा, समाजसेवी  कोमल सिंह राजपूत,  खूबचंद पारख,  संतोष अग्रवाल,  सौरभ कोठारी, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!