Ro no D15139/23

अटल जी की 101वीं जयंती पर ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटल परिसर का लोकार्पण कर प्रतिमा का किया अनावरण

भारत रत्न, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती के अवसर पर आज बीजापुर में एक गरिमामय एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अटल परिसर का विधिवत लोकार्पण कर श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के स्वर्णिम जीवन प्रसंगों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे विचार, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने राजनीति को शुचिता, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ा। अटल जी की वाणी में ओज, लेखनी में संवेदना तथा निर्णयों में दूरदर्शिता स्पष्ट रूप से झलकती थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी ने देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान करते हुए विकास की नई दिशा दिखाई। उनके द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी का “सबका साथ, सबका विकास” का विचार आज विकसित भारत के संकल्प की सशक्त नींव है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अटल जी के आदर्शों, राष्ट्रप्रेम, सुशासन और सामाजिक समरसता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण संभव है।
बीजापुर में आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष  भुवन सिंह चौहान, एसडीएम  जागेश्वर कौशल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी  बंशीलाल नुरेटी, नगरपालिका बीजापुर के पार्षदगण, मीडिया प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री भुवन सिंह चौहान एवं एसडीएम  जागेश्वर कौशल ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। श्रेष्ठ कवि के रूप में विख्यात अटल बिहारी वाजपेई जी की कविताओं का भावपूर्ण वाचन एसडीएम  जागेश्वर कौशल एवं एपीसी श्री मोहम्मद जाकिर खान द्वारा किया गया।
भारत रत्न, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती के अवसर पर आज बीजापुर में एक गरिमामय एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अटल परिसर का विधिवत लोकार्पण कर श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के स्वर्णिम जीवन प्रसंगों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे विचार, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने राजनीति को शुचिता, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ा। अटल जी की वाणी में ओज, लेखनी में संवेदना तथा निर्णयों में दूरदर्शिता स्पष्ट रूप से झलकती थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी ने देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान करते हुए विकास की नई दिशा दिखाई। उनके द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी का “सबका साथ, सबका विकास” का विचार आज विकसित भारत के संकल्प की सशक्त नींव है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अटल जी के आदर्शों, राष्ट्रप्रेम, सुशासन और सामाजिक समरसता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण संभव है।
बीजापुर में आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष  भुवन सिंह चौहान, एसडीएम  जागेश्वर कौशल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी  बंशीलाल नुरेटी, नगरपालिका बीजापुर के पार्षदगण, मीडिया प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष  भुवन सिंह चौहान एवं एसडीएम  जागेश्वर कौशल ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। श्रेष्ठ कवि के रूप में विख्यात अटल बिहारी वाजपेई जी की कविताओं का भावपूर्ण वाचन एसडीएम  जागेश्वर कौशल एवं एपीसी  मोहम्मद जाकिर खान द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!