Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर  पर आयोजित चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में हुए शामिल

– विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में 100 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 100 हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन का किया वितरण
राजनांदगांव 11 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर  पर आयोजित चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 100 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 100 हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले में 498 शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित है। उन्होंने खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत लागू यूनिवर्सल पीडीएस, डिजिटलीकरण और वन नेशन वन राशन कार्ड के संबंध में जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत 1 से 7 तारीख तक सभी हितग्राहियों को चावल दिया जा रहा है। खाद्यान्न सुरक्षा योजना नागरिकों के लिए है, जिसका लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र हितग्राहियों को दिया जाना है। उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन राशन कार्ड के तहत एक देश में एक राशन कार्ड बनाए जा रहे है। जिसके तहत हितग्राही देश के किसी भी राज्य में आधार प्रमाणीकरण बाद शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त कर सकते है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि सीधे बैंक खाते के माध्यम से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजना का लाभ लेने में किसी भी प्रकार की दिक्कत या समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, श्री संतोष अग्रवाल, श्री रमेश पटेल, श्री राजेन्द्र गोलछा, श्री सौरभ कोठारी, श्रीमती रेखा मेश्राम, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, एसडीएम श्री गौतम पाटिल, खाद्य अधिकारी श्री रवीन्द्र सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?