Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष ने 39 करोड़ 23 लाख रूपए के 8 विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

राजनांदगांव 28 जून 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज मां बम्लेश्वरी प्रांगण में आयोजित डोंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 39 करोड़ 23 लाख 11 हजार रूपए की लागत के 8 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री संतोष पाण्डेय उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 29 करोड़ 51 लाख 67 हजार रूपए के लागत के 5 विकास कार्य का भूमिपूजन एवं 9 करोड़ 71 लाख 44 हजार रूपए की लागत के 3 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। भूमिपूजन कार्य अंतर्गत 21 करोड़ 25 लाख 83 हजार रूपए के लागत से डोंगरगढ़ चिचोला मार्ग में पुराना कालेज लाल निवास पुल से नीचे माँ बम्लेश्वरी मंदिर के सामने पुराना क्रासिंग तक वायशेप में पुल निर्माण, 2 करोड़ 72 लाख रूपए के लागत से डोंगरगढ़ में शासकीय नेहरू पीजी महाविद्यालय में कन्या छात्रावास का निर्माण, 75 लाख 23 हजार रूपए के लागत से लाल बहादुर नगर में शासकीय हाईस्कूल कन्या भवन का निर्माण कार्य, 71 लाख 12 हजार रूपए के लागत से लाल बहादुर नगर में तहसील भवन का निर्माण एवं 4 करोड़ 7 लाख 49 हजार रूपए के लागत से छीपा से बड़े कुसमी मार्ग पुल-पुलिया सहित लंबाई 1.50 किलोमीटर कार्य शामिल है। इसी तरह लोकार्पण कार्य अंतर्गत 5 करोड़ 57 लाख 68 हजार रूपए के लागत से गाजमर्रा-राजकट्टा हेलीपेड मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित लम्बाई 3.80 किलोमीटर, 2 करोड़ 92 लाख 60 हजार रूपए के लागत से लाल बहादुर नगर से नारायणगढ़ मार्ग पुल-पुलिया सहित लम्बाई 2.80 किलोमीटर, 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए के लागत से लाल बहादुर नगर में बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण भू-तल कार्य शामिल है। इस दौरान डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री विनोद खाण्डेकर, श्री दिनेश गांधी, श्री सौरभ कोठारी, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष श्री अनील गट्टानी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

    राजनांदगांव 02 जुलाई 2026। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कृषकों से कृषि कार्य में उपयोग किए जाने वाले ऐसे सभी ट्रैक्टर, जिनके पहियों में लोहे के केज व रिंग लगाए…

    Read more

    ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

    राजनांदगांव 02 जुलाई 2026। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में जिला एवं विकासखंड स्तर के…

    Read more

    NATIONAL

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली