Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष ने एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

– प्रस्तावित प्रवास विद्यालय प्रारंभ करने के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
राजनांदगांव 01 मार्च 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान गौरव पथ स्थित एजुकेशन हब का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद श्री संतोष पाण्डेय, नवनिर्वाचित महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल विशेष रूप उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने एजुकेशन हब में शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रस्तावित प्रवास विद्यालय प्रारंभ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि प्रयास विद्यालय के प्रारंभ होने की स्थिति में कक्षा 9वीं के 100 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा, जो प्रतिवर्ष 100 छात्र-छात्राओं के प्रवेश के साथ कक्षा 12वीं तक संचालित किया जाएगा। जिससे कुल  400 छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। प्रयास आवासीय विद्यालय में शाला संचालन के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विषय विशेषज्ञों द्वारा कराई जाएगी। जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा। कलेक्टर ने बताया कि शिक्षा सत्र 2024-25 में जिले के प्रत्येक ब्लॉक से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के चयनित छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु 15 दिवसीय आवासीय कोचिंग का संचालन एजुकेशन हब में किया गया था।
इस दौरान अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, श्री खूबचंद पारख, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, श्री राजेन्द्र गोलछा, श्री सौरभ कोठारी, श्री भावेश बैद, श्री राधेश्याम गुप्ता, श्री अतुल रायजादा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल, अधीक्षण अभियंता नगर पालिक निगम श्री यूके रामटेके, सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्री आदित्य खरे, जिला नोडल मण्डल परीक्षा श्री मनोज चौहान, जिला परीक्षा प्रभारी शिक्षा विभाग श्री अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य स्थानीय वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

    राजनांदगांव 17 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत राजनांदगांव तहसील के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके…

    Read more

    महापौर ने बच्चों को विटामिन ए की अनपूरक दवा पिलाकर शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ

    राजनांदगांव 17 मार्च 2026। महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा जिला चिकित्सालय बसंतपुर में बच्चों को विटामिन ए की अनपूरक दवा पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। शिशुु संरक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान