Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

– फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की खुबसूरत झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक दिखाई दी
– फोटो प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में नागरिकों ने किया अवलोकन
– जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का किया गया नि:शुल्क वितरण
राजनांदगांव 17 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रहा। जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की खुबसूरत झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक दिखाई दी। फोटो प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में नागरिकों ने अवलोकन किया। इस दौरान जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बचपन, पाठशाला, माँ से मिला ईमानदारी का संस्कार, हिमालय की गोद में, गांव एक तो लोगों में भेद क्यों, एक पेड़ माँ के नाम देश की हर माँ को हरित सम्मान, कर्म के प्रति समर्पण, एक मेहनती कार्यकर्ता एक कुशल संगठनकर्ता, जनभागीदारी जन-जन की सामूहिक हिस्सेदारी, ऐसा साहस जो करे उसी का नाम नरेन्द्र, देश की सेवा कैसे करूं-कहां से शुरू करूं, कलम कविता कला करूण, शिक्षा का एक नया अध्याय, डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान, अंतरिक्ष शक्ति, मेरे देश के जवान तुझकों शत-शत प्रणाम, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, महामारी के दौरान भी न थमा सुधारों का दौर, भारत का संकल्प रक्षा बलों का कायाकल्प, छत्तीसगढ़ को मिली सौगात, देशभक्ति की शक्ति, हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत, जब दुनिया देती है प्रधानमंत्री को सम्मान बढ़ जाती है भारत की शान युवा नमों जीवन एक खोज सहित विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री कोमल सिंह राजपूत, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?