Ro no D15139/23

जश लर्न कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सहायक शिक्षिका सुश्री अनिता एक्का को मिला गोल्ड कैटेगरी का सम्मान

 
कलेक्टर  रोहित व्यास सहित विभागीय अधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

जशपुरनगर 29 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को गणित की आधारभूत संक्रियाओं में दक्ष बनाने के उद्देश्य से जिले में संचालित जश लर्न कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड कुनकुरी की प्राथमिक शाला गोरिया में पदस्थ सहायक शिक्षिका सुश्री अनिता एक्का ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए गोल्ड कैटेगरी का सम्मान प्राप्त किया है। वे विकासखंड कुनकुरी की ऐसी अग्रणी शिक्षिका हैं, जिन्होंने जश लर्न कार्यक्रम के अंतर्गत यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सुश्री अनिता एक्का ने कार्यक्रम के तहत सर्वाधिक ट्यूटरिंग कॉल कर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रभावी रूप से जोड़ा। उनकी सक्रियता, समर्पण और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप बच्चों के गणितीय कौशल के विकास में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली। उनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास सहित विभागीय अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि सुश्री अनिता एक्का की उपलब्धि जिले के अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके उत्कृष्ट कार्य से जश लर्न कार्यक्रम के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी तथा अधिक से अधिक विद्यार्थी गणित की आधारभूत संक्रियाओं में दक्ष बन सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जश लर्न कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय समय के पश्चात शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावकों से फोन के माध्यम से संपर्क कर बच्चों के शैक्षणिक स्तर के अनुरूप जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग की आधारभूत संक्रियाओं का उपचारात्मक शिक्षण कराया जाता है। यह नवाचारी पहल वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में केवल जशपुर जिले में संचालित की जा रही है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों का बेसलाइन आकलन कर उनकी सीखने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है। इसके पश्चात प्रत्येक सप्ताह विद्यालय से तीन विद्यार्थियों का चयन कर उनके अभिभावकों के माध्यम से नियमित ट्यूटरिंग कॉल आयोजित की जाती है। इस प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों में गणित विषय के प्रति रुचि, आत्मविश्वास तथा आधारभूत गणितीय समझ का निरंतर विकास हो रहा है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल