Ro no D15139/23

50 की उम्र में 20 वाली अदा से मलाइका अरोड़ा ने लूटी महफिल, बर्थडे पार्टी में दिखाया ग्लैमर

इंटरटेनमेंट डेस्क । मलाइका अरोड़ा ने 23 अक्टूबर को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के जन्मदिन सेलिब्रेशन में करीबी दोस्त और परिवार लोग शामिल हुई। एक्ट्रेस की ये ग्रैंड पार्टी एक प्राइवेट मिडनाइट पार्टी थी। अभिनेत्री ने अपने खास दिन को स्टाइल, ग्लैमर और खूब सारी मस्ती के साथ सेलिब्रेट किया। इब इसकी झलकियां सामने आ गई हैं।


इन तस्वीरों में मलाइलका का दिलकश अंदाज, उनकी ब्यूटी और ग्लैमरस चार्म देखने को मिल रहा है। बता दें, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जश्न की कई झलकियां साझा की हैं। हालांकि वह 50 साल की हो गई हैं, लेकिन उनकी सुंदरता में कोई कमी नहीं आई हैं, वो आज भी 20 की यंग गर्ल की तरह हसीन नजर आती हैं।


इन तस्वीरों में कई दिल को छू लेने वाले लम्हे भी देखने को मिला। मलाइका ने अपने बेटे अरहान और बहन अमृता संग मिलकर केट काटा। इसकी झलक भी सामने आई है। एक्ट्रेस का ट्रिपल स्टोरी केक भी खूबसूरत था, जिस पर 50 की मोमबत्ती लगी हुई थी। इतना ही नहीं इस केक को टर्किश टाइल्स वाले प्रिंट के साथ तैयार किया गया था।
इस जश्न में उनके कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए, जिनमें गैब्रिएला डेमेट्रियड्स भी थीं, जो काफी मस्ती करती नजर आईं। संगीत, हंसी और खुशी से भरे माहौल में सबने मिलकर मलाइका के खास दिन का जश्न मनाया। उनके कई और क्लोज फ्रेंड्स भी इसमें शामिल हुए। महफिल में उनकी दोस्त करीना कपूर नजर नहीं आईं।


इस रात के सबसे खास पलों में से एक तब आया जब मलाइका ने अपने सदाबहार हिट गाने ‘छैया छैया’ पर डांस किया। मेहमानों ने इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए खूब तालियां बजाईं। इतना ही नहीं मलाइका ने इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में तीन बार आउटफिट भी चेंज किए। वो पिंक शॉर्ट ड्रेस, शिमरी फेदर वर्क वाले बॉडीकॉन गाउन और व्हाइट और ब्लैक पोलका प्रिंट ऑफशोल्डर गाउन में दिखीं।
मलाइका हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश लग रही थीं, उन्होंने अलग अलग तीन ड्रेस में अपनी खूबसूरती और अंदाज को बरकरार रखा। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके ग्रेस, आत्मविश्वास और फिटनेस की जमकर तारीफ की। लोगों का कहना है कि 50 की उम्र में भी उनमें 20 वाला ग्लो है।
काम की बात करें तो मलाइका हाल ही में फिल्म ‘थम्मा’ के डांस नंबर ‘पॉइजन बेबी’ से धूम मचाती नजर आई थीं, जहां उनके शानदार प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। वह मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में जज के रूप में भी अपनी उपस्थिति से शो में चार चांद लगा रही हैं।

  • Related Posts

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जशपुर…

    Read more

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा में हंगामा हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के पीड़ितों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिए जाने के तुरंत बाद सदन में विपक्षी सांसदों ने जोरदार…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!