Ro no D15139/23

ऑडिटोरियम निविदा प्रक्रिया पूर्ण, शासन स्तर पर दर अनुमोदन प्रक्रियाधीन

 

/ महापौर  रामू रोहरा एवं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के सतत प्रयासों से धमतरी शहरवासियों को एक बड़ी सौगात के रूप में 500 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण शीघ्र पूर्ण होने जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस महत्वाकांक्षी परियोजना की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा शासन स्तर पर दर अनुमोदन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। अनुमोदन प्राप्त होते ही शेष निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ किया जाएगा।

नगर निगम धमतरी द्वारा संचालित इस परियोजना के अंतर्गत पूर्व में सिविल (स्ट्रक्चर) से संबंधित कार्य लगभग 3.70 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किए जा चुके हैं। शेष आंतरिक एवं बाह्य विकास कार्यों के लिए 7 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई थी।

ऑडिटोरियम में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

निर्माण पूर्ण होने के उपरांत ऑडिटोरियम में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनमें सुव्यवस्थित सीटिंग अरेंजमेंट एवं चेयर इंस्टॉलेशन, उच्च गुणवत्ता का एकॉस्टिक ट्रीटमेंट, एचवीएसी (एयर कंडीशनिंग एवं वेंटिलेशन सिस्टम), फॉल्स सीलिंग, कैटवॉक पाथवे, संपूर्ण विद्युतीकरण, ड्रेनेज सिस्टम तथा इलेक्ट्रिकल कक्ष का निर्माण शामिल है।

गुणवत्ता पर रहेगा विशेष फोकस

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु तकनीकी अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाएगा, जिससे ऑडिटोरियम न केवल आकर्षक बल्कि टिकाऊ एवं दीर्घकालीन उपयोग के लिए उपयुक्त बन सके।

सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा सशक्त मंच

इस अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण से धमतरी शहर को एक नई पहचान मिलेगी। यहां सांस्कृतिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक सुसज्जित मंच उपलब्ध होगा। स्थानीय कलाकारों एवं संस्थाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर अवसर प्राप्त होगा, वहीं बड़े आयोजनों की संभावनाएं भी सुदृढ़ होंगी।

ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर शहरवासियों में उत्साह का वातावरण है। नागरिकों का मानना है कि इसके पूर्ण होने से धमतरी में सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा तथा शहर के गौरव में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच