Ro no D15139/23

नए साल की पहली तारीख से ई-ऑफिस और आधार बेस्ड अटेंडेंस लागू, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश*

 

*स्वास्थ्य, शिक्षा एवं धान उपार्जन पर कलेक्टर का विशेष फोकस*

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज यहाँ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक हुई । बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश भर में नए साल की पहली तारीख (1 जनवरी 2026) से ई ऑफिस एवं आधार बेस्ड अटेंडेंस लागू किया जाना है। सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में ई ऑफिस एवं आधार बेस्ड अटेंडेंस लागू करना सुनिश्चित करें इस कार्य में अगर किसी प्रकार की दिक्कत आ रही हो तो तकनीकी अधिकारियों से मिलकर उसे दूर करने का प्रयास करें। बैठक में सरकार के बजट वर्ष 2026-27 में सम्मिलित किए जाने वाले प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिले के समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए सभी जिला कार्यालय प्रमुखों से विभागीय प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक मे कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केदो में जीवनरक्षक दवाइयां की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित रखें। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करें। कलेक्टर ने बैठक में राजस्व संबंधी मामलों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य मामलों का समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करे।
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत लाभान्वित छात्र-छात्राओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजना से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करें।
स्कूल शिक्षा अंतर्गत अति जर्जर विद्यालय भवनों के स्थान पर नवीन विद्यालय भवन निर्माण एवं नवीन शैक्षणिक सेटअप से संबंधित प्रस्तावों पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी एवं उठाव और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में से धान के उठाव की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन समितियों में धान अधिक जमा हो गया है, उन समितियों से शीघ्र उठाव करना सुनिश्चित करे।
बैठक में पंचायती एवं ग्रामीण विकास विभाग वन विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग करेड़ा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी कौशल विकास आदिवासी विकास विभाग पशुपालन मछली पालन कृषि उद्यान की सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने जिले में की जा रही मखाना और ऑयल सीड की खेती का व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जल जीवन मिशन के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु पीएचई के इंजीनियरों का दल गठित कर सभी गांव की पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने कहा।

  • Related Posts

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए