Ro no D15139/23

ऑटो डायवर्सन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता, नागरिकों को मिल रही बड़ी राहत घर बैठे ऑनलाइन आवेदन, समय-सीमा में निराकरण से बढ़ा लोगों का भरोसा

 


अम्बिकापुर 10 जुलाई 2026/ 
  राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लागू की गई डिजिटल राजस्व सेवाओं ने जमीन से जुड़े कार्यों को अत्यधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बना दिया है। विशेष रूप से ’ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) और ’ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) जैसी अभिनव व्यवस्था के लागू होने से नागरिकों को अब राजस्व कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित होने से आमजनों को राहत मिल रही है

डिजिटल गवर्नेंस की इस पहल का सीधा लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। इसके प्रत्यक्ष उदाहरण अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र के निवासी श्री शैलेंद्र कुशवाहा हैं। उन्होंने अपनी भूमि के डायवर्सन के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसका निराकरण पूरी पारदर्शिता के साथ महज 15 दिनों के भीतर हो गया। श्री कुशवाहा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक है। राजस्व विभाग के पोर्टल पर सिटीजन अकाउंट बनाकर आवश्यक दस्तावेज आसानी से अपलोड किए जा सकते हैं, तथा निर्धारित शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन अथवा यूपीआई के माध्यम से सुगमता से किया जा सकता है।

व्हाट्सऐप पर मिलती है पावती और आदेश की प्रति

इस नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत इसकी त्वरित सूचना प्रणाली है। श्री कुशवाहा ने बताया कि आवेदन पूर्ण होने के साथ ही उसकी पावती सीधे आवेदक के व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हो जाती है। यदि आवेदन में किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि होती है, तो उसकी जानकारी भी तत्काल ऑनलाइन मिल जाती है, जिससे आवश्यक सुधार कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रक्रिया पूरी होने और आवेदन स्वीकृत होने के बाद अंतिम आदेश की प्रति भी व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदक को उपलब्ध करा दी जाती है।

समय और धन की बचत, अनावश्यक भाग-दौड़ से मुक्ति
पहले भूमि डायवर्सन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए नागरिकों को पटवारी, राजस्व निरीक्षक और तहसील कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब यह पूरी प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन पूरी हो रही है। इससे न केवल समय और धन की  बचत हो रही है, बल्कि अनावश्यक भाग-दौड़ से भी बड़ी राहत मिली है।

श्री कुशवाहा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल राजस्व सेवाओं ने आम नागरिकों के लिए शासन की कार्यप्रणाली को सुगम बना दिया है। ऑनलाइन सेवाओं के निरंतर विस्तार से लोगों को घर बैठे त्वरित लाभ मिल रहा है और राजस्व संबंधी कार्य पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गए हैं। इस जनहितकारी और पारदर्शी पहल के लिए उन्होंने प्रदेश शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग से नागरिक सेवाएं पहले की अपेक्षा अधिक सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बन गई हैं।

  • Related Posts

    राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा’-मंत्री टंक राम वर्मा धमतरी में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक- बाढ़ आपदा से निपटने के दिए पुख्ता निर्देश

      मंत्री ने हितग्राहियों को सौंपे स्वामित्व कार्ड और जाति प्रमाण पत्र रायपुर, 31 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री  टंकराम वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष धमतरी में…

    Read more

    अपर मुख्य सचिव ने हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का किया निरीक्षण, मानव–हाथी द्वंद्व रोकने पर विशेष जोर

    अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने निगरानी व्यवस्था का लिया जायजा, हाथी मित्र दल के साथ की गश्त*   रायपुर, 30 जुलाई 2026/ अपर मुख्य सचिव, वन एवं…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल