Ro no D15139/23

बकरीद पर प्रतिबंधित कुर्बानी से बचें, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

*बकरीद पर प्रतिबंधित कुर्बानी से बचें, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी*

मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने ईद-उल-अजहा (बक़रीद) के मद्देनज़र मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा है कि कुर्बानी केवल उन्हीं जानवरों की की जाए जिनकी अनुमति भारतीय संविधान और देश के कानून में प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन, भाईचारे और इंसानियत का धर्म है, इसलिए किसी भी ऐसी कुर्बानी से बचना चाहिए जिससे किसी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों।

मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने अपने बयान में कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी सौहार्द का देश है, जहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि गाय हिंदू समाज की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, इसलिए मुसलमानों को चाहिए कि वे उसकी तरफ “नजर उठाकर भी न देखें” और देश में प्रेम, शांति तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का वास्तविक संदेश त्याग, इंसानियत और अल्लाह की राह में समर्पण है, न कि विवाद और तनाव पैदा करना। इस अवसर पर कानून का पालन करना और दूसरों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या विवादित सामग्री साझा करने से बचें तथा त्योहार को शांति और सादगी के साथ मनाएं।

मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए, ताकि देश में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि भारत की साझा संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए सभी समुदायों को एक-दूसरे की आस्थाओं का सम्मान करना होगा।

उन्होंने अंत में कहा कि बकरीद का पर्व प्रेम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है और देशहित में सभी नागरिकों को कानून तथा संविधान के दायरे में रहकर त्योहार मनाना चाहिए।

  • Related Posts

    हल्बी भाषा के समाचार पत्र से समृद्ध हुआ संग्रहालय

    रायपुर बस्तरिया” नामक हल्बी भाषा का साप्ताहिक समाचार पत्र, जिसका प्रकाशन लगभग 35 से अधिक वर्ष पूर्व बंद हो चुका है की नवंबर 1984 की दो प्रतियां नारायणी बहुभाषी संग्रहालय…

    Read more

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

                                                      अतीश दीपंकर ब्योरो चीफ,बिहार  बिहार…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प