Ro no D15139/23

‘‘मेरा रेशम मेरा अभिमान‘‘ अभियान अंतर्गत सलोरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 19 अगस्त 2025/
मेरा रेशम मेरा अभिमान” अभियान के अंतर्गत केन्द्रीय रेशम बोर्ड – रेशम तकनीकी सेवा केंद्र (सीएसबी-एसटीएससी), बिलासपुर द्वारा सोमवार 18 अगस्त को ग्राम सलोरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें अधिकांश महिलाएँ थीं। कार्यक्रम में श्री बी.एस. भंडारी, सहायक संचालक, रेशम, कोरबा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागियों को नई तकनीकों को अपनाने हेतु प्रेरित किया तथा विभाग द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का मुख्य फोकस तसर रेशम धागा निर्माण एवं गुणवत्ता सुधार पर रहा। कार्यक्र्रम में श्री अशोक कुमार वैज्ञानिक-बी ने प्रतिभागियों को कोकून की खरीद, ग्रेडिंग, भंडारण, छंटाई, कोसा उबालने, रीलिंग तथा कताई के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। डॉ. हेमलाल साहू, वरिष्ठ तकनीकी सहायक ने “सिल्क समग्र-2 योजना” की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार (80ः10) के सहयोग से 90 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने प्रतिभागियों को इस योजना का लाभ उठाने तथा केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा विकसित नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर “बुनियाद रीलिंग मशीन” एवं “मोटराइज्ड स्पिनिंग मशीन” का व्यवहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने गहरी रुचि दिखाई तथा बताई गई तकनीकों एवं तरीकों को अपनाने की इच्छा व्यक्त की।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?