Ro no D15139/23

बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विद्यालय में छात्राओं को दिए गए बाल अधिकार एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी

पॉक्सो एक्ट 2012 एवं हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार बालिका सुरक्षा माह का आयोजन 14 अगस्त से 15 सितम्बर तक प्रदेशभर में किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में धमतरी जिले में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बालिका सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

विकासखंड नगरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली में आयोजित कार्यक्रम में बाल अपराध, बाल अधिकार, बाल संरक्षण, बाल विवाह, बाल श्रम, भ्रूण हत्या, लैंगिक अपराध, बालिकाओं के लिंगानुपात, गुड टच-बैड टच, मानव तस्करी एवं सोशल मीडिया से दूरी जैसे विषयों पर छात्राओं को जानकारी दी गई।

चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक श्रीमती नीलम साहू ने पॉक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम बच्चों को यौन शोषण एवं उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करता है तथा मामलों के त्वरित निपटान हेतु विशेष न्यायालयों की स्थापना का प्रावधान करता है। चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर श्री अनुराग खालखो एवं श्री गिरधारी लाल ने बालिकाओं को समझाया कि किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में वे शिक्षक, परिजनों अथवा विश्वसनीय व्यक्तियों को तत्काल सूचित करें।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि शोषण की घटना छुपाना अपराध की श्रेणी में आता है। बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि डर और संकोच छोड़कर समय पर शिकायत करने से ही अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है। ऐसी घटनाओं की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 तथा आपातकालीन नंबर 112 पर दी जा सकती है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों को 3 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

  • Related Posts

    अकलाडोंगरी स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने दिए त्वरित निर्देश

    एंबुलेंस चालक की कमी दूर करने तत्काल कार्रवाई, स्थानीय युवा को अवसर धमतरी, 03 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) डुबान प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने…

    Read more

    कलेक्टर ने कलारबाहरा में हो रही रागी की खेती का किया निरीक्षण

    कम लागत, अधिक लाभ—रागी खेती से धमतरी के किसान सशक्त: कलेक्टर ने सराहा किसानों का नवाचार धमतरी, 03 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में कृषि क्षेत्र में सकारात्मक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?