Ro no D15139/23

चिरायु दल के प्रयाशों से अयांश को मिला नया जीवन

राजनांदगांव 16 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में चिरायु दल द्वारा जिले के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया जा रहा है। साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों का जिला एवं राज्य तथा राज्य के बाहर आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क ईलाज कराया जाता है। चिरायु दल को घुमका विकासखंड के भ्रमण के दौरान जन्मजात कैटेगीरी-ए का हृदय रोग से पीडि़त अयांश मिला। चिकित्सकों को बच्चे के प्राथमिक जांच में हृदय रोग से पीडि़त होने का संदेह होने पर उसे उच्च संस्थानों को रेफर किया गया। बच्चे के स्वास्थ्य जांच में ज्टेट्रालॉजी ऑफ फैलोटज नामक गंभीर हृदय रोग से ग्रसित होने की पुष्टि हुई। जिसका समय पर ईलाज जरूरी था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे के उपचार के लिए मिशन मोड में कार्य किया गया। बच्चे के इलाज के लिए रायपुर से बेंगलुरू तक किए जाने वाले सभी आवश्यक कार्रवाई त्वरित की गई। अयांश को बिना किसी देरी के पहले एमएमआई रायपुर और फिर एम्स रायपुर भेजा गया। बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए अयांश को बेंगलुरू रेफर किया गया। जहां अनुभवी सर्जनों की देखरेख में उसका ऑपरेशन सफल रहा। उन्होंने बताया कि चिरायु दल द्वारा न केवल अयांश बल्कि इससे पूर्व मिशिका नामक बच्ची का भी दिल के छेद का ऑपरेशन एमएमआई रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न कराया था। अयांश के ईलाज में वैशाली साहू, शकुंतला साहू और किरण साहू ने फील्ड स्तर पर समन्वय और परिवारों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा, जिससे यह मिशन कामयाब हुआ। अयांश का परिवार अब अपने लाडले की सेहत देखकर खुश है। शासन की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं जीवन रक्षक साबित हो रही है। इस मिशन में चिरायु दल घुमका के डॉ. कुसुम चंद्रा, डॉ आयुष वतन शर्मा, डॉ. स्नेहा जैन उत्कृष्ट भूमिका रही।
क्रमांक 77 —————–

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?