Ro no D15139/23

आयुष विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय में किया जा रहा आयुष विंग का संचालन

नागरिकों को दी जा रही सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं
आयुष विभाग के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में आयुष विंग का संचालन किया जा रहा है। जिले में आयुष विंग द्वारा नागरिकों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का संचालन कर लाभान्वित किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने बताया कि आयुष विंग में वात, पित्त और कफ जनित रोगों के निवारण हेतु आधुनिक संसाधनों के साथ पंचकर्म चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही ओपीडी सेवा के माध्यम से मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सलाह एवं आवश्यकतानुसार औषधियां उपलब्ध कराई जा रही है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आस्था मूक बधिर विद्यालय में प्रत्येक माह नियमित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वहीं शिविर में बच्चों का शारीरिक परीक्षण कर आयुर्वेद पद्धति से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए परामर्श एवं औषधियां वितरित की जाती हैं। राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत स्वस्थ संतति और मातृ स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आयुर्वेदिक देखभाल के लिए सुप्रजा, गंभीर एवं असाध्य रोगों के पीडि़तों को दर्द निवारण एवं जीवन गुणवत्ता हेतु सहायता के लिए कारूण्य, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह बीमारियों की रोकथाम हेतु स्क्रीनिंग और उपचार के लिए एनसीडी, वृद्धावस्था जनित जोड़ों का दर्द एवं मांसपेशियों की समस्याओं के निवारण के लिए विशेष पंचकर्म एवं औषधि चिकित्सा का संचालन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिमाह बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता और गुणवत्ता के लिए समीक्षा भी की जाती है।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…