Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सचिवों को योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य का प्रतिदिन निरीक्षण करने तथा समय-सीमा मेें आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने निर्देशित करने कहा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए नियमित सूर्यसभा का आयोजन करने कहा। उन्होंने योजना अंतर्गत कार्य में रूचि नहीं लेने वालों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रैनवाटर हार्वेस्टिंग, सोख्ता गड्ढा, पौधरोपण कार्यों का प्रस्ताव जिला पंचायत को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में जल रक्षा, कृषि संबंधी कार्य एवं ई-केवाईसी के कार्यों में प्रगति लाने कहा गया। बैठक में पंचायत सेक्टर कार्य अंतर्गत अटल डिजिटल सेवा केन्द, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, ओबीसी प्रधिकरण के स्वीकृत कार्यों को वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर जिला स्तरीय अधिकारी, जिला पंचायत के अधिकारी, विद्युत मंडल के अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकाारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल