Ro no D15139/23

सुशासन शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, अब 5 लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की मिलेगी सुविधा

अम्बिकापुर 04 जून 2026/   राज्य सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर आम नागरिकों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत हर्रा टिकरा निवासी पूजा खलखो को भी समाधान शिविर के माध्यम से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिला है।

पूजा खलखो ने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना था, जिसके कारण उन्हें योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा था। सुशासन शिविर में पहुंचकर उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए उनका आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाकर प्रदान किया गया।

आयुष्मान कार्ड बनने से अब पूजा खलखो को सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनने से उनके परिवार को स्वास्थ्य संबंधी खर्चों की चिंता से काफी राहत मिलेगी तथा जरूरत पड़ने पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

पूजा खलखो ने आयुष्मान कार्ड बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा शिविर में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सुशासन शिविर के माध्यम से उनकी लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है।

ग्राम पंचायत हर्रा टिकरा में आयोजित सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान